सुर्ख़ियाँ...

डे की हत्या में पत्रकार गिरफ्तार

आरोपी जिग्ना और ज्योतिर्मय डे

मुंबई की पत्रकार जिग्ना वोरा को मिड डे के क्राइम एडिटर ज्योतिर्मय डे की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। डे की इसी साल 11 जून को मुंबई में हत्या कर दी गई थी। जिग्ना को 1 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
वोरा पर डे की मोटरसाइकिल का नंबर और घर का पता देने का आरोप है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस ने छोटा राजन गिरोह के एक सदस्य को हिरासत में लिया है।

डे की हत्या के आरोप में इनके अलावा पुलिस ने  एक बिल्डर और कुछ शार्प शूटरों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुंबई के जाने माने क्राइम जर्नलिस्ट जे डे की मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने उनके घर के पास गोली मार कर हत्या कर दी थी।

ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें : न्यूज़ अपडेट

हमसे जुड़ें : फेसबुक | ट्विटर | रेडिफ | यू ट्यूब

Add comment


Security code
Refresh

Follow us on Twitter