एक्ट्रेस सलमा हाएक कहा है कि वह किसी भी कीमत पर प्लास्टिक सर्जरी नहीं कराने जा रही हैं। सलमा का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी का नाम सुनकर ही उनके रोंगटे खड़े हो जाते हैं।
अपने पति फ्रैंकोइस हेनरी पिनॉल्ट और बेटी वेलेंटिना के साथ खुशहाल ज़िंदगी बिता रहीं सलमा का कहती हैं, "जब मैं 16 साल की थी तो 19 साल की दिखती थी
और जब 19 की हुई तो 25 साल जैसी दिखने लगी, लेकिन यह तो और अच्छा है कि 35 साल के होने तक मैं 25 साल की ही दिखती हूं।"
सलमा का मानना है कि स्किन का ख्याल रखना बेहद ज़रूरी है, क्योंकि ऐसा न करने पर एक दिन त्वचा बेकार हो जाएगी और फिर सर्जरी जैसा रास्ता ही अख्तियार करना पड़ेगा।
हाल के दिनों में सलमा हाएक के प्लास्टिक सर्जरी कराने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
ताज़ातरीन खबरों को देखने के लिए यहां क्लिक करें : न्यूज़ अपडेट



