सुर्ख़ियाँ...

स्थानीय

मुंबई झुग्गी में आग, 6 मरे

  • PDF

मुंबई के माहिम इलाके में 50 झुग्गियों में आग, छह की मौतदक्षिण मुम्बई के माहिम इलाके में 50 से अधिक झुग्गियों में आग लग जाने से शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएमसी आपदा नियंत्रण केंद्र के मुताबिक यह आग माहिम के नयानगर झुग्गी में तड़के लगभग पांच बजे लगी जो जल्दी ही फैल गई और सोए हुए लोग इसकी चपेट में आ गए।

एलपीजी सिलेंडर फटा,3 मरे

  • PDF

रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौतउत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के अवागढ़ कस्बे की है, जहां दो मंजिला मकान में हुए एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से इमारत ढह गई।

एयरपोर्ट मेट्रो 22 से फिर चालू

  • PDF

एयरपोर्ट मेट्रोएयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का मंगलवार से फिर से संचालन शुरू हो रहा है। एक अधिकारी ने एयरपोर्ट मेट्रो के फिर से चालू होने की जानकारी सोमवार को दी। छह माह पहले सुरक्षा कारणों से इसका संचालन रोक दिया गया था।

विशेष कोर्ट में चलेगा केस

  • PDF

विशेष अदालत करेगी इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ सुनवाईसर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि केरल सरकार को इटली के दो नौ सैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है। इन दोनों नौसैनिकों पर पिछले साल केरल तट से लगे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

विरोध प्रदर्शन अब भी जारी

  • PDF

दिल्ली गैंगरेप की घटना के एक महीना बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनदिल्ली गैंगरेप की भयानक घटना के लगभग एक महीना बाद भी दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस घटना ने समूचे देश को झकझोंर दिया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून को सख्त बनाने की मांग कर रहे हैं।

बारामूला में सरपंच की हत्या

  • PDF

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आतंकियों ने सरपंच की हत्या कीजम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को अलगाववादियों ने एक सरपंच की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोहरे से ट्रक पलटा, 25 मरे

  • PDF

बिहार के औरंगाबाद जिले में ट्रक पलटने से 25 की मौतबिहार के औरंगाबाद जिले के रिसिअप और मुफ स्स्लि थाना क्षेत्र में गुरुवार तड़के कोहरे की वजह से एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार 25 कामगारों की मौत हो गई, जबकि नौ से अधिक घायल हो गए।

फेसबुक पर दोस्ती कर किया गैंगरेप

  • PDF

दिल्ली में 31 दिसंबर की रात तो छात्रा के साथ गैंगरेपदिल्‍ली में एक ओर जहां बलात्कार के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं, बावजूद इसके देश की राजधानी में इन घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। दिल्‍ली में 31 दिसंबर की रात 17 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की शिकार हुई है। दो लोगों ने मिलकर लड़की के साथ गैंग रेप किया। छात्रा दक्षिण दिल्‍ली के सफदरजंग एन्क्लेव इलाके के एक बड़े स्‍कूल में 11वीं में पढ़ती है।

गैंगरेप और वैज्ञानिक की सोच

  • PDF

अनीता शुक्लामध्य प्रदेश के खरगोन में पुलिस विभाग द्वारा आयोजित एक सेमिनार में महिला कृषि वैज्ञानिक ने महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता विषय पर संवदेनहीन बयान दिया।

लोगों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

  • PDF

ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशनकोलकाता में लोगों की तत्परता से एक खड़ी बस में महिला से बलात्कार की कोशिश नाकाम हो गई। मगर संगीन आरोप यह है कि पुलिस ने आरोपी को भगा दिया।

सुभाष तोमर की मौत कैसे हुई

  • PDF

सुभाष तोमरदिल्ली पुलिस के कांस्टेबल सुभाष तोमर की मौत कैसे हुई - यह राज गहराने लगा है। दिल्ली में गैंग रेप के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के दौरान तोमर घायल हो गए थे और बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

गैंग रेप- 2 एसीपी सस्पेंड

  • PDF

पीसीआर वैनचलती बस में राजधानी में हुए गैंग रेप के मामले में दिल्ली पुलिस के दो एसीपी सस्पेंड कर दिए गए हैं। इसके साथ ही डीसीपी को नोटिस जारी किया गया है।
दिल्ली के उप राज्यपाल तेजिंदर खन्ना ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि एसीपी (ट्रैफिक) और एसीपी (पीसीआर) को सस्पेंड कर दिया गया है।

लड़की से छेड़छाड़ के बाद कर्फ्यू

  • PDF

उज्जैन के घौंसला गांव में लड़की से छेड़छाड़, गांव में कर्फ्यूमध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घौंसला गांव में एक नाबालिक लड़की से छेड़छाड़ के बाद गुस्से में आए लोगों ने जमकर उपद्रव किया। बिगड़ते हालात को देखते हुए घौंसला गांव में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जमशेदपुर-टाटा स्टील में झड़प

  • PDF

जमशेदपुर टाटा स्टील की फैक्ट्री में मजदूरों-सुरक्षाकर्मियों में झड़प(फाइल फोटो)जमशेदपुर में टाटा स्टील की फैक्ट्री में मजदूरों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प होने से स्थिति काफी तनावपूर्ण है। सुरक्षाकर्मियों के मजदूरों को साइकिलें गेट के अंदर ले जाने से रोके जाने पर इसके विरोध में मजदूरों ने कंपनी के गेट पर पथराव किया। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाकर्मियों ने मजदूरों पर फायरिंग कर दी, जिसमें तीन मजदूर घायल हो गए। इसके बाद मजदूरों ने कंपनी गेट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों में आग लगा दी।

गोली लगने से पत्रकार की मौत

  • PDF

इम्फाल में पुलिस की गोली से पत्रकार की मौतमणिपुर की राजधानी इम्‍फाल में रविवार को विरोध-प्रदर्शन कर रहे एक टीवी पत्रकार विजेन की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई। यह पत्रकार गुवाहाटी के टीवी चैनल प्राइम न्‍यूज से जुड़ा था और दूरदर्शन के लिए बतौर स्ट्रिंगर काम कर रहा था।

पीड़ित लड़की का बयान दर्ज

  • PDF

एसडीएम के सामने दिया बयानदिल्ली में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार 23 साल की छात्रा ने अपने साथ घटी 16 दिसंबर की घटना के बारे में एसडीएम के समक्ष शनिवार को बयान दर्ज कराया।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने पूरे घटना के बारे में एसडीएम को जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अब उसका बयान न्यायालय में पेश किया जा सकता है।

दिल्ली में विदेशी महिला से रेप

  • PDF

प्रतिनिधि तस्वीरदिल्ली में एक विदेशी युवती समेत दो महिलाओं से बलात्कार और बदसलूकी की कई घटनाएं सामने आई हैं। विदेशी युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राजधानी में शुक्रवार की रात अब एक विदेशी महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है।

पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ी

  • PDF

दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शनचलती बस में गैंग रेप की शिकार फीजियोथेरेपी की छात्रा की सेहत अचानक ज्यादा खराब हो गई है। उसे एक बार फिर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
इससे पहले शनिवार को मेडिकल बुलेटिन में बताया गया कि छात्रा सचेत, सक्रिय और भविष्य के प्रति आशांवित है। उसे जूस दिया गया है। मनोचिकित्सकों ने छात्रों बहादुर बताया है।

सारे आरोपी पकड़े गए

  • PDF

पुलिस हिरासत में आरोपी

दिल्ली में चलती बस में हुए गैंग रेप केस में सारे आरोपी पकड़ लिए गए हैं। पीड़ित लड़की से मिलने अस्पताल पहुंची डीसीपी साउथ छाया शर्मा ने खुद यह बात उसे बताई। उस वक्त लड़की होश में थी।

हैदराबाद में 5 विमान में आग

  • PDF

हैदराबाद हवाई अड्डे पर दो विमान और एक हेलीकॉप्टर में आग लगीपुराने हैदराबाद हवाई अड्डे पर सोमवार देर रात 5 विमान और एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन किरण कुमार रेड्डी ने दुर्घटना की सीआईडी जांच कराने के आदेश दिए हैं।

पुलिस अधिकारी का शव मिला

  • PDF

उत्तर प्रदेश में पुलिस उपनिरीक्षक का शव बरामद उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात सीतापुर जिले से एक पुलिस उपनिरीक्षक का शव बरामद किया गया। अधिकारी का सर्विस रिवॉल्वर गायब है हालांकि घटनास्थल से चार कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

Follow us on Twitter