भारत की सरकारी विमानन कम्पनी एयर इंडिया को एक रिपोर्ट में दुनिया की तीसरी सबसे असुरक्षित विमानन कम्पनी बताया गया है। दुनिया भर में विमान दुर्घटनाओं पर नजर रखने वाली एक वेबसाइट की रिपोर्ट में पहली और दूसरी असुरक्षित कम्पनियों में चाइना एयरलाइंस और टीएएम एयरलाइंस को रखा गया है।
कारोबार
एयर इंडिया है घटिया कंपनी
- 25 January 2013
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 414
डीजल 45 पैसे हुआ महंगा
- 18 January 2013
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 159
डीजल मूल्य शुक्रवार को 45 पैसे प्रति लीटर बढ़ गया, जबकि पेट्रोल मूल्य प्रति लीटर 25 पैसे घट गया। एक दिन पहले ही सरकार ने सरकारी तेल वितरण कम्पनियों को एक निश्चित अंतराल पर डीजल मूल्य बढ़ाते रहने की अनुमति दी थी। डीजल मूल्य बढ़ाने का फैसला गुरुवार देर शाम लिया गया, जो 17 जनवरी की मध्य रात से लागू हो गया।
शेयर बाजार में गिरावट
- 09 January 2013
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 182
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 75.93 अंकों की गिरावट के साथ 19,666.59 पर और निफ्टी 30.20 अंकों की गिरावट के साथ 5,971.50 पर बंद हुआ।
रतन का टाटा, मिस्त्री को कमान
- 28 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 177
देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने की बागडोर रतन टाटा अपने उत्तराधिकारी साइरस मिस्त्री को सौंपने जा रहे हैं। मिस्त्री के हाथों में टाटा सिर्फ 100 अरब डॉलर का कारोबारी साम्राज्य ही नहीं छोड़ रहे हैं, बल्कि वह पूरी विरासत भी थमा रहे हैं, जिसकी बदौलत कारोबार की दुनिया में उनकी विशेष पहचान है।
गरीबों को बताया बढ़िया ग्राहक
- 22 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 123
केंद्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने बैंकों से कहा है कि वे छोटे व्यापारियों, गरीबों को कर्ज देने में ढिलाई नहीं बरतें। चिदंबरम की राय में गरीब लोग ऋण चुकाने वाले अच्छे ग्राहक हैं।
डीसीटी से मंहगाई नहीं बढ़ेगी
- 19 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 95
विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री कौशिक बसु ने बुधवार को कहा कि केंद्र सरकार की नकद सब्सिडी भुगतान (डीसीटी) का महंगाई पर कोई असर नहीं होगा। उन्होंने हालांकि कहा कि महंगाई के साथ समायोजित करने के लिए नकद सब्सिडी भुगतान योजना को तालिकाबद्ध किया जाना चाहिए।
शेयर बाजार में गिरावट
- 12 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 95
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को मिला-जुला रुख रहा। सुबह के सत्र में प्रमुख सूचकांक जहां तेजी के साथ खुले वहीं कारोबार समाप्त होने के समय ये गिरावट के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स में 31.88 अंकों और निफ्टी में 10.80 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।
किंगफिशर के 7 विमान जब्त
- 11 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 117
मुम्बई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एमआईएएल) ने बकायों का भुगतान न करने के लिए किंगफिशर के सात विमान जब्त कर लिए हैं। एमआईएएल ने किंगफिशर को दो नोटिस जारी कर 53 करोड़ रुपए के बकाये का भुगतान करने के लिए कहा था।
सहारा को सुप्रीम कोर्ट से राहत
- 05 December 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 91
सुप्रीम कोर्ट ने सहारा समूह की रियल स्टेट की दो कम्पनियों को राहत देते हुए बुधवार को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से कहा कि वह निवेशकों से ऋण पत्र के रूप में लिए गए पैसे का एक हिस्सा उन्हें लौटाने के लिए कम्पनी की ओर से दिए जा रहे 5,120 करोड़ रुपए का भुगतान आदेश स्वीकार कर ले।
सेंसेक्स में 30 अंकों की तेजी
- 19 November 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 109
शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 29.63 अंकों की तेजी के साथ 18,339.00 पर और निफ्टी 2.65 अंकों की तेजी के साथ 5,571.40 पर बंद हुआ।
कौन थे पॉन्टी चड्ढा
- 17 November 2012
- न्यूज़ ब्यूरो
- Hits: 130
पॉन्टी चड्ढा का असली नाम गुरदीप सिंह चड्ढा है। वेव सिनेमा चेन के मालिक पॉन्टी के देश के कई शहरों में मॉल्स और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हैं। नोएडा में सेंटर स्टेज मॉल भी पॉन्टी चड्ढा का ही है। शराब के साथ साथ रीयल एस्टेट कारोबार में भी पॉन्टी का खासा दखल रहा। पॉन्टी ने फिल्मों में भी पैसा लगाया था।



