सुर्ख़ियाँ...

बड़ी खबरें

हेडली को कम सजा मिली-खुर्शीद

  • PDF

सलमान खुर्शीदविदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने शुक्रवार को यहां कहा कि यदि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी डेविड हेडली के खिलाफ भारत में सुनवाई हुई होती, तो उसके लिए अधिक सजा की मांग की जाती।

शेट्टार बहुमत साबित करें-राज्यपाल

  • PDF

जगदीश शेट्टारकर्नाटक के राज्यपाल हंस राज भारद्वाज ने मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार से 4 फरवरी को बहुमत साबित करने का आदेश दिया है। राज्यपाल से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि हमारे पास स्पष्ट बहुमत है और हम निर्धारित तारीख को सदन में बहुमत साबित करेंगे।

मुंबई झुग्गी में आग, 6 मरे

  • PDF

मुंबई के माहिम इलाके में 50 झुग्गियों में आग, छह की मौतदक्षिण मुम्बई के माहिम इलाके में 50 से अधिक झुग्गियों में आग लग जाने से शुक्रवार को छह लोगों की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। बीएमसी आपदा नियंत्रण केंद्र के मुताबिक यह आग माहिम के नयानगर झुग्गी में तड़के लगभग पांच बजे लगी जो जल्दी ही फैल गई और सोए हुए लोग इसकी चपेट में आ गए।

मनमोहन ने की रेल बजट की तारीफ

  • PDF

 

ममता बनर्जी के रेल बजट की संसद में या उसके बाहर भले ही कुछ आलोचना हुई हो लेकिन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने काफी तारीफ की है।

शिंदे का बयान,बीजेपी की चेतावनी

  • PDF

सुशील कुमार शिंदेकेंद्रीय गृह मंत्री सुशीलकुमार शिंदे की 'हिंदू आतंकवाद' और 'भगवा आतंकवाद' जैसी टिप्पणी से नाराज बीजेपी ने गुरुवार को चेतावनी दी कि यदि शिंदे को पद से नहीं हटाया गया तो वह संसद का बजट सत्र नहीं चलने देगी। वहीं कांग्रेस ने बीजेपी के प्रदर्शनों को पार्टी की अंदरूनी समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाने का प्रयास बताया।

बंगाल दंगे नहीं कर सकता-ममता

  • PDF

ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को यह कहते हुए कि "गुजरात दंगे कर सकता है, हम नहीं" उसकी समृद्धि का राज एनआरआई के भारी निवेश को बताया।

एलपीजी सिलेंडर फटा,3 मरे

  • PDF

रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौतउत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार सुबह एक मकान में रसोई गैस सिलेंडर में हुए विस्फोट से मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना जिले के अवागढ़ कस्बे की है, जहां दो मंजिला मकान में हुए एलपीजी सिलेंडर के विस्फोट से इमारत ढह गई।

रेल बजट में बंगाल को सौगात

  • PDF

 

पश्चिम बंगाल में चुनाव होने हैं। ज्यादा वक्त नहीं है। उम्मीद भी यही की जा रही थी कि ममता बनर्जी के रेल बजट में इस बार बंगाल का कुछ ज्यादा ख्याल रखा जाएगा। संसद में ममता पर बंगाल को लेकर खास प्रेम दिखाने का आरोप लगा और हंगामा भी हुआ।

असदुद्दीन ओवैसी को जमानत

  • PDF

असदुद्दीन ओवैसी

आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने गुरुवार को मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को दंगा और सरकारी अधिकारी से दुर्व्यवहार करने के सात साल पुराने मामले में जमानत दे दी।

चौटाला को 10 साल की कैद

  • PDF

ओम प्रकाश चौटालादिल्ली की एक अदालत ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व उनके बेटे अजय चौटाला को 10 साल की जेल की सजा सुनाई। दोनों को जूनियर बेसिक ट्रेनिंग (जेबीटी) शिक्षकों की भर्ती सम्बंधी घोटाले में यह सजा सुनाई गई है।

एयरपोर्ट मेट्रो 22 से फिर चालू

  • PDF

एयरपोर्ट मेट्रोएयरपोर्ट मेट्रो एक्सप्रेस लाइन का मंगलवार से फिर से संचालन शुरू हो रहा है। एक अधिकारी ने एयरपोर्ट मेट्रो के फिर से चालू होने की जानकारी सोमवार को दी। छह माह पहले सुरक्षा कारणों से इसका संचालन रोक दिया गया था।

रेल बजट: नये तोहफे

  • PDF

 

जनता हर साल रेल बजट में कुछ नया होने की उम्मीद रखती है। रेल मुसाफिरों के लिए हर बार कुछ न कुछ तोहफा मिलता भी है। ममता बनर्जी ने इस बार आम जनता को लुभाने के लिए ऐसी ही योजनाओं का ऐलान किया है।

याचिका पर बुधवार को सुनवाई

  • PDF

दिल्ली गैंगरेप के आरोपी की याचिका पर बुधवार को सुनवाईसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि वह 16 दिसम्बर, 2012 के दिल्ली में चलती बस में हुए गैंगरेप मामले के आरोपी से जुड़ी याचिका पर बुधवार को सुनवाई करेगा। आरोपी ने अपने मामले की सुनवाई दिल्ली से बाहर कराने की अपील की है।

ओवैसी को जमानत नहीं

  • PDF

अकबरुद्दीन ओवैसी आंध्र प्रदेश की एक अदालत ने मंगलवार को एमआईएम प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी को सात साल पुराने एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया।

विशेष कोर्ट में चलेगा केस

  • PDF

विशेष अदालत करेगी इतालवी नौसैनिकों के खिलाफ सुनवाईसर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि केरल सरकार को इटली के दो नौ सैनिकों के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई स्वतंत्र अधिकार नहीं है। इन दोनों नौसैनिकों पर पिछले साल केरल तट से लगे अरब सागर में दो भारतीय मछुआरों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

ममता ने बदला अपना सुर

  • PDF

ममता बनर्जीपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने कभी प्रधानमंत्री की पिटाई करने का कोई बयान नहीं दिया। उन्होंने मीडिया पर `तथ्यों को तोड़मोड़` करके पेश करने का आरोप लगाया।

झारखंड में राष्ट्रपति शासन

  • PDF

प्रणब मुखर्जीझारखंड में शुक्रवार को राष्ट्रपति शासन लागू हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने औपचारिक रूप से आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए।

विरोध प्रदर्शन अब भी जारी

  • PDF

दिल्ली गैंगरेप की घटना के एक महीना बाद भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शनदिल्ली गैंगरेप की भयानक घटना के लगभग एक महीना बाद भी दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। इस घटना ने समूचे देश को झकझोंर दिया था। प्रदर्शनकारी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानून को सख्त बनाने की मांग कर रहे हैं।

रेल आधारित उद्योगों पर ज़ोर

  • PDF

 

रेल मंत्री ममता बनर्जी ने आज संसद में 2011-12 का रेल बजट पेश किया। ममता के बजट में रेलयात्रियों के लिए काफी सौगातें हैं। बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि पहली बार निजी क्षेत्र से 85 प्रस्ताव मिले।
ममता ने कहा कि रेल पर आधारित उद्योग खड़े किये जाएंगे

दिग्विजय बोले-हाफिज साहब

  • PDF

दिग्विजय सिंहकांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह अपने बयान की वजह से विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने मुंबई हमलों सहित भारत में किए गए कई आतंकी हमलों के मास्टर माइंड हाफिज सईद के लिए सम्मानजनक शब्द 'साहब' का इस्तेमाल किया है। दिग्विजय के इस बयान की निंदा हो रही है। शहीद हेमराज का सिर काटे जाने की घटना में भी सईद का हाथ बताया जा रहा है।

ओम प्रकाश चौटाला जेल में

  • PDF

ओम प्रकाश चौटालादिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा में प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में घोटाले के मामले में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और उनके बेटे अजय चौटाला को बुधवार को दोषी करार दिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर दिया है। अदालत इस मामले में 22 जनवरी को सजा सुनाएगी।

Follow us on Twitter