सुर्ख़ियाँ...

संस्कृति

महाकुंभ-आस्था का सैलाब

  • PDF

इलाहाबाद मे महाकुंभ सोमवार को मकर संक्रांति से शुरूतीर्थराज प्रयाग में सोमवार को गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदियों के संगम तट पर मकर संक्रांति के मौके पर दुनिया के सबसे बड़ा धार्मिक मेला प्रारंभ हो गया। नागा साधुओं के स्नान के साथ संगम में करीब एक करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। हजारों विदेशी मेहमान भी पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

इंदिरा गोस्वामी का निधन

  • PDF

इंदिरा गोस्वामीअसमी साहित्यकार इंदिरा गोस्वामी का लंबी बीमारी के बाद गुवाहाटी के अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें फरवरी में ब्रेन हेमरेज हुआ था। वह 69 साल की थीं।
गोस्वामी ने उल्फा को बातचीत की मेज पर लाने के लिए पहल की थी। असमी साहित्य में योगदान के लिए साल 2000 में उन्हें ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पं. रविशंकर को विशेष सम्मान

  • PDF

पंडित रविं शंकर (फाइल फोटो)प्रख्यात भारतीय सितार वादक पंडित रविशंकर के निधन के एक दिन बाद उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित किया गया। रविशंकर का अमेरिका के एक अस्पताल में 92 साल की उम्र में निधन हो गया।

हामिद अंसारी दोबारा चुने गए

  • PDF

हामिद अंसारीहामिद अंसारी ने उपराष्‍ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। देश के इतिहास में हामिद अंसारी दूसरे ऐसे उपराष्ट्रपति हैं, जो दूसरी बार चुने गए हैं।
मंगलवार को हुई वोटिंग में हामिद अंसारी को 490 वोट मिले, जबकि विपक्ष के उम्मीदवार जसवंत सिंह को महज 238 वोट मिले।

हिसार उपचुनाव में बिश्नोई जीते

  • PDF

हिसार उपचुनाव में कुलदीप बिश्नोई की जीतहिसार लोकसभा उपचुनाव में हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई जीत गए हैं। उन्होंने आईएनएलडी के अजय चौटाला को 6,323 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश तीसरे नंबर पर रहे।

बिहार पंचायत चुनाव:छठे चरण का मतदान संपन्न

  • PDF

बिहार में पंचायत चुनाव के छठें चरण के तहत मतदान संपन्न हो गया है। राज्य के 38 जिलों के 58 प्रखंडों में मतदान हुआ, जिसमें करीब 85 हजार उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला 51 लाख मतदाताओं ने किया है। मतदान के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।

विधान सभा चुनाव 2011 - किसे क्या मिला

  • PDF

चार राज्यों राज्यों - पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल और असम और केंद्र शासित क्षेत्र पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के सारे नतीजे आ चुके हैं। किस पार्टी को कितनी सीटें मिली हैं, आप यहां देख सकते हैं।

ट्विटर पर भिड़े तस्लीमा-रुश्दी

  • PDF

ट्विटर पर भिड़े तस्लीमा और रुश्दीबुधवार को सलमान रुश्दी और बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ट्विटर पर ही भिड़ पड़े। तस्लीमा ने आरोप लगाया कि रुश्दी फॉलोअर पाने के लिए विनती कर रहे हैं। और तो और तस्लीमा ने रुश्दी पर महिलाओं को तलाशने का आरोप भी लगा डाला।

पंडित रविशंकर का निधन

  • PDF

पंडित रविशंकरमशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर का सैन डिएगो के एक अस्पताल में आज सुबह छह बजे निधन हो गया। वह 92 साल के थे।
पंडित रविशंकर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। अभी गुरुवार को ही उनकी सर्जरी हुई थी।

सोनिया, मनमोहन ने डाले वोट

  • PDF

जसवंत सिंह और हामिद अंसारीप्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने उप राष्ट्रपति पद के लिए अपने वोट डाले। देश के 13वें उप राष्ट्रपति के लिए वोटिंग फिलहाल जारी है।

कांग्रेस को जगन की खुली चुनौती

  • PDF

आंध्र प्रदेश की कडप्पा लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज कराने के एक दिन बाद वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष वाई.एस. जगनमोहन रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी को चुनौती दे डाली है। जगन ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस मध्यावधि चुनाव कराए और सोनिया गांधी और राहुल गांधी की तस्वीरों के साथ चुनाव लड़कर दिखाए।

Follow us on Twitter